रोहतक, 13 फ़रवरी 2026: हरियाणा के रोहतक जिले की सीमा पर बसे पोलंगी गांव में शुक्रवार दोपहर एक मकान में दो लोगों की क्रूर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने तेजधार हथियारों से दोनों की गला काटकर हत्या की। मृतकों में एक व्यक्ति की उम्र करीब 55 वर्ष और दूसरे की 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे आईएमटी थाना पुलिस को सूचना मिली कि पोलंगी गांव के एक मकान में दो शव क्षत-विक्षत हालत में पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मकान गांव के बाहर अलग-थलग स्थित है। दोनों शवों पर गले और शरीर पर गहरे घाव थे जो तेजधार हथियार से किए गए लग रहे हैं।
मकान के आसपास के पड़ोसी और ग्रामीण किसी भी तरह की बात करने से बच रहे हैं। वे मृतकों की पहचान या घटना के बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं।
ये भी देखे: रोहतक में कारोबारी को रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी की धमकी, पुलिस जांच में जुटी