‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अरमान यानी रोहित पुरोहित बने पिता, शीना बजाज ने दिया बेटे को जन्म

by Manu
रोहित पुरोहित

चंडीगढ़, 15 सितंबर 2025: मशहूर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान पोद्दार का किरदार निभाने वाले पॉपुलर एक्टर रोहित पुरोहित के घर आज खुशियों की लहर दौड़ गई है। उनकी पत्नी शीना बजाज ने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। यह खुशखबरी कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर करके अपने फैंस के साथ साझा की। शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने इस कपल की यह पहली संतान है, जिसने उनके जीवन में नई रौनक भर दी है।

रोहित पुरोहित और शीना ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आप सभी के प्यार, सपोर्ट और आशीर्वाद के लिए बहुत शुक्रिया।” पोस्ट में एक प्यारा सा ग्राफिक है, जिसमें नन्हे राजकुमार का स्वागत किया गया है। फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं और कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बौछार हो रही है। हर कोई न्यू मॉम शीना को मजबूत रहने की सलाह दे रहा है और बेबी बॉय के लिए शुभकामनाएं भेज रहा है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, और शोबिज इंडस्ट्री के कई सितारे भी कपल को बधाई दे रहे हैं।

ये भी देखे: केएल राहुल और अथिया शेट्टी बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी

You may also like