रोहित पुरोहित और शीना बजाज बनने वाले हैं माता-पिता

by chahat sikri
रोहित पुरोहित और शीना बजाज

Rohit Purohit’s wife and actress Sheena Bajaj is pregnant: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अरमान पोद्दार सिर्फ रील ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी पिता बनने वाले हैं। जी हां, डॉ. रोहित पुरोहित के घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजी है। रोहित पुरोहित की पत्नी और अभिनेत्री शीना बजाज गर्भवती हैं।

6 वर्ष बाद करेगे बच्चे का स्वागत

यह दम्पति विवाह के 6 वर्ष बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा। जैसे ही यह खबर सामने आई प्रशंसक दोनों को बधाई दे रहे हैं। रोहित और शीना ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के लिए एक खास फोटोशूट कराया है, जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए शीना बजाज ने कैप्शन में लिखा आपकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद की जरूरत है। कृपया हमें आशीर्वाद दें हमें बस इतना ही चाहिए मैं अपने जीवन के मातृत्व चरण का सामना करने के लिए शक्ति और साहस के लिए भगवान से प्रार्थना कर रही हूं, कृपया प्रार्थना करें कि मेरी यात्रा सुचारू रूप से चले, मैं अपनी गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में अपने प्रशंसकों के साथ सबसे बड़ी खबर साझा कर रही हूं. रोहित पुरोहित और शीना बजाज ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2019 में शादी कर ली थी। फिल्म जगत से इस जोड़े के कई दोस्त भी उनकी शादी में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा का थाईलैंड वेकेशन

You may also like