64
नई दिल्ली, 9 अक्तूबर : रॉबर्ट वाड्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इसमें वो एक गांव में कई लोगों के बीच बैठे नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ये हरियाणा के चुनाव प्रचार के दौरान की फोटो है। इस फोटो के नीचे लिखा है, 2024 हरियाणा में भाजपा की बंपर जीत हुई है और कांग्रेस ने अपने कई किले भी गंवा दिए हैं। यहां तक की रोहतक और सोनीपत जैसी जाटलैंड की सीटों पर भी कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने इस हार पर कांग्रेस को खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि देश के लिए हमें जो जीते हैं उनका साथ देना चाहिए।