अमरजई में दिनदहाड़े लूटपाट, बदमाशों ने 60 वर्षीय महिला को घायल कर लाखों के गहने लूटे

by Manu
Robbery in Chandigarh

अमरजई, 20 अगस्त 2025: सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरजई में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर लूटपाट की और 60 वर्षीय महिला आशा सिंह पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

परिजनों के अनुसार, बदमाश मीटर चेकिंग कर्मी बनकर घर में घुसे। उन्होंने घर में मौजूद महिलाओं को डराने के लिए एक मासूम बच्चे को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने महिलाओं से जबरन सारे गहने उतरवा लिए और लाखों रुपये कीमत के जेवर लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने आशा सिंह पर हथियार से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजनों ने तुरंत घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी देखे: फरीदाबाद में निवेश के नाम पर 35 लाख के ठगी का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

You may also like