66
नई दिल्ली, 28 सितंबर : केरल के त्रिशूर में एक अनोखी लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 12 लोगों के एक गिरोह ने एक कार को घेरकर दो लोगों का अपहरण कर लिया। घटना का डैशकैम वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। यह घटना एक फ्लाईओवर के किनारे हुई, जहां निर्माण कार्य के कारण सडक़ संकरी हो गई थी। आरोपियों ने तीन कारों के माध्यम से पीडि़तों की कार का पीछा किया और उसे रोक लिया। फिर कई लोग इन तीन कारों से बाहर आए और दोनों व्यक्तियों का अपहरण कर लिया। पुलिस के अनुसार, इस घटना में पीडि़त अरुण सनी और रोजी थॉमस थे, जिनका अपहरण 22 सितंबर को किया गया था। उन्हें पीटने के बाद गिरोह ने 2.5 किलोग्राम सोने के आभूषण लूट लिए, जिनकी कीमत लगभग 1.84 करोड़ रुपये है। पुलिस इस मामले में कई पहलुओं से जांच कर रही है।