सोनीपत, 13 सितंबर 2025: हरियाणा के सोनीपत से साइबर सिटी गुरुग्राम तक अब यात्रियों को रोडवेज की वातानुकूलित (AC) बस सेवा का लाभ मिलेगा। यह नई सेवा द्वारका एक्सप्रेस-वे के रास्ते शुरू की गई है। जिससे 93 किलोमीटर का सफर केवल 80 रुपये में और डेढ़ घंटे में तय हो रहा है। इसके अलावा, सोनीपत से आईजीआई एयरपोर्ट तक का किराया मात्र 64 रुपये रखा गया है।
हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए किराया सूची जारी कर दी है। यह AC बस सेवा सुबह 6:30 बजे से सोनीपत बस अड्डे से शुरू हो रही है, जो दिल्ली के आईएसबीटी के बजाय सीधे द्वारका एक्सप्रेस-वे के रास्ते गुरुग्राम पहुंच रही है। पहले सोनीपत से गुरुग्राम के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं थी, जिसके चलते यात्रियों को असुविधा होती थी।
ये भी देखे: हरियाणा रोडवेज बसों में जल्द शुरू होगी डिजिटल टिकटिंग, क्यूआर कोड से होगा भुगतान