शिमला के नेरवा में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, दो युवकों की मौके पर मौत

by Manu
हादसा

शिमला, 13 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक दुखद सड़क दुर्घटना ने इलाके को सदमे में डाल दिया है। चौपाल उपमंडल की नेरवा तहसील में देर रात एक बोलेरो कैंपर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही जान चली गई। यह हादसा नेरवा से करीब तीन किलोमीटर दूर दियालडी सड़क पर हुआ।

मृतक युवकों की पहचान 28 वर्षीय प्रज्वल उर्फ गोलू तंगड़ाईक और 27 वर्षीय मनोज उर्फ जोंटी बणाईक के रूप में हुई है। दोनों दियालडी गांव के ही रहने वाले थे। दोनों बाजार से घर लौट रहे थे जब यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और नेरवा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल नेरवा भेज दिया गया।

नेरवा थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। घटनास्थल पर व्यापक तलाशी ली गई ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कहीं कोई तीसरा व्यक्ति तो हादसे का शिकार नहीं हुआ।

ये भी देखे: शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप गाड़ी

You may also like