आरजे सिमरन सिंह के आत्महत्या को लेकर परिजनों ने कहीं बड़ी बात
कहा, बेटी का आत्मविश्वास हो गया था, रहती थी मानसिक तनाव में
नई दिल्ली, 3 जनवरी : सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली आरजे सिमरन ङ्क्षसह की आत्महत्या को लेकर उनके परिजनों नेबड़ा दावा किया है। सिमरन की मां सोनी सिंह ने बताया कि सिमरन अक्सर शाम 7.30 बजे से 8.30 बजे के बीच उनसे फोन पर बात करती थी, जिसमें वह अपने काम, निजी जीवन और मानसिक स्थिति के बारे में बात करती थी। एक दिन पहले, यानी 24 दिसंबर को सिमरन ने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की थी और उस दौरान वह काफी उदास दिख रही थी। सोनी ने बताया कि उस समय उनकी बेटी का आत्मविश्वास कम हो गया था और वह मानसिक तनाव महसूस कर रही थी।
वहीं दूसरी ओर सिमरन सिंह के पिता जसविंदर सिंहने बताया कि उनकी बेटी कुछ महीनों से एक्टिंग पर ध्यान दे रही थी, लेकिन वह अपनी मानसिक स्थिति और वर्क प्रेशर से जूझ रही थी। उन्होंने कहा, सिमरन अपनी मां से अक्सर मानसिक तनाव के बारे में बात करती थी। वह रोजाना शाम के समय अपनी भावनाओं और परेशानियों के बारे में हमें बताती थी। जसविंदर सिंह के अनुसार, सिमरन ने कभी भी आत्महत्या करने की कोई बात नहीं की थी, लेकिन वह लगातार तनाव में रहती थी। सिमरन के परिवार ने इस मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी की जांच की मांग नहीं की है, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह आत्महत्या का मामला था और इसमें कोई संदेह नहीं है। सोनी सिंह, सिमरन की मां ने भी इस बारे में खुलासा किया कि सिमरन पिछले कुछ सालों से डिप्रेशन की दवाईयां ले रही थी और नियमित रूप से परिवार से अपनी परेशानी सांझा करती थी।
सोशल मीडिया पर चल रही थी अफवाहें
बता दें किजम्मू की धडक़न के नाम से मशहूर इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर और पूर्व रेडियो जॉकी सिमरन सिंह की आत्महत्या ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। सिमरन के पिता जसविंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में अपनी बेटी के मानसिक तनाव और डिप्रेशन से संबंधित कुछ अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि सिमरन पिछले कुछ समय से डिप्रेशन और वर्क प्रेशरका सामना कर रही थीं, जिसके कारण वह काफी परेशान हो गई थीं। इसके अलावा, उन्होंने ये भी कहा कि उनकी बेटी की आत्महत्या को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है, जिसमें उनके यूट्यूबर से अफेयर जैसी झूठी कहानियां चलाई जा रही हैं, जोकि बिल्कुल गलत हैं।
आरजे सिमरन सिंह के आत्महत्या को लेकर परिजनों ने कहीं बड़ी बात
कहा, बेटी का आत्मविश्वास हो गया था, रहती थी मानसिक तनाव में
120