चंडीगढ़, 27 फरवरी 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। खानचंद सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में देर रात अंतिम सांस ली। वे पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।
पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह मंगलवार को टीम इंडिया का साथ छोड़कर तुरंत घर लौट आए थे। उस समय रिंकू टीम के साथ चेन्नई में थे। उन्हें टी20 विश्व कप के दौरान चल रहे प्रैक्टिस सेशन को बीच में छोड़ना पड़ा।
खानचंद सिंह का जन्म और जीवन संघर्षों से भरा रहा। वे गैस एजेंसी में हॉकर का काम करते थे। कंधों पर सिलेंडर ढोकर जो कमाई होती थी उसी से परिवार का पालन-पोषण करते थे। रिंकू पांच भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर हैं।
ये भी देखे: क्रिकेटर रिंकू सिंह से डी कंपनी के नाम पर मांगी गई 10 करोड़ फिरौती, मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा