रीवा कांड: इंस्टाग्राम लाइव पर आत्महत्या

by chahat sikri
इंस्टाग्राम लाइव पर आत्महत्या

रीवा, 22मार्च 2025:  रीवा जिले के सिरमौर तहसील के डोल पंचायत में एक दुखद घटना सामने आई है।जिसमे एक युवक जिसका नाम  शिव प्रकाश त्रिपाठी है उसने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर आत्महत्या कर ली है। इस दौरान उसकी पत्नी भी लाइव वीडियो देख रही थी लेकिन फिर भी उसने उसे रोकने की कोशिश नहीं की।

आखिर शिव प्रकाश ने आत्महत्या क्यों की?

शिव प्रकाश ने लाइव वीडियो में बताया कि वह अपनी पत्नी और सास से परेशान था इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है।

शिव प्रकाश की शादी दो साल पहले प्रिया शर्मा से हुई थी। शुरुआत में सब ठीक था। लेकिन कुछ समय बाद प्रिया किसी और से चोरी-छिपे बात करने लगी थी।जिसकी जानकारी शिव प्रकाश को हो गई थी। लेकिन उसने अपने परिवार को नहीं बताया और शिव प्रकाश ने अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन इस दौरान शिव प्रकाश का एक्सीडेंट हो गयाऔर वह बैसाखी के सहारे हो गया। प्रिया नवजात शिशु को अपने साथ लेकर अपने माता-पिता के घर चली गई।

शिव प्रकाश ने कई बार उसे मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी और अपने ससुराल नहीं आई। आरोप है कि प्रिया ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शिव प्रकाश की पिटाई भी की। आत्महत्या से 15 मिनट पहले शिव प्रकाश ससुराल से घर लौटा और और बिना कुछ बोले अपने कमरे में चला गया। जहां उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर फांसी लगा ली और उसकी पत्नी उसकी मौत का तमाशा देखती रही।

पुलिस जांच में पत्नी और उसकी मां को दोषी पाया गया है जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी के अवैध संबंधों के कुछ सुराग भी मिले हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पत्नी और सास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी देखे:कैथल में नशेड़ी रिश्तेदार की करतूत: ब्यूटी पार्लर में फायरिंग

You may also like