गाजियाबाद में रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने सिर में मारी गोली

by Manu
फौजी हत्या

गाजियाबाद, 27 दिसंबर 2025: लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक रिटायर्ड वायुसेना जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय योगेश के रूप में हुई है। वे मूल रूप से प्रयागराज के निवासी थे और दो महीने पहले ही वायुसेना से रिटायर होकर लोनी में रह रहे थे।

घटना पुराने चेकपोस्ट के पास तीस फुटा रोड पर स्थित एक मैकेनिक की दुकान के सामने दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। योगेश दुकान पर बैठे थे। तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने कुछ देर योगेश से बात की। अचानक एक युवक ने करीब से उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही योगेश मौके पर ही गिर पड़े।

बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक दौड़ाते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत दुश्मनी से जुड़ा मामला माना है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी की गई है।

ये भी देखे: गाजियाबाद में सुबह की सैर पर निकले महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, तीन की मौत

You may also like