सोनीपत में बोर्ड परीक्षाओं के लिए धारा-163 के तहत प्रतिबंध लागू, कड़े सुरक्षा इंतजाम

by Manu
मध्य प्रदेश शिक्षिका नकल मामले में कड़ी कार्रवाई

सोनीपत, 23 फरवरी 2026: सोनीपत जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बोर्ड परीक्षाओं को पूरी तरह शांतिपूर्ण और नकलमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि रोकने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

जिला उपायुक्त एवं जिलाधीश सुशील सारवान ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण समय में किसी भी लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है।

इस क्रम में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत विशेष आदेश जारी किए गए हैं। ये आदेश परीक्षा अवधि तक प्रभावी रहेंगे। आदेश के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ जमा करना नकल या अन्य गैरकानूनी गतिविधियां करना तथा अनधिकृत व्यक्तियों का परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सख्ती से प्रतिबंधित किया गया है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें सेकेंडरी (रेगुलर री-अपीयर एजुकेशनल) सीनियर सेकेंडरी (रेगुलर री-अपीयर एजुकेशनल) तथा डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (री-अपीयर) शामिल हैं।

सभी परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होंगी।

ये भी देखे: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू, ऑफलाइन होगा मूल्यांकन, इस दिन तक आएगा रिजल्ट

You may also like