मुल्तानी मल मोदी कालेज, पटियाला में मनाया गणतंत्र दिवस
पटियाला, 28 जनवरी : मुल्तानी मल मोदी कालेज, पटियाला में गणतंत्र दिवस बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। यह समारोह 5 पीबी बटालयिन, पटियाला, 4 पीबी बटालियन, पटियाला व 3 पीबी एयर स्कवार्डन पटियाला के सहयोग के साथ आयोजित किया गया। इस उत्साहपूर्ण समारोह की शुरुआत कालेज के माननीय प्रिंसिपल डॉ. नीरज गोयल ने राष्ट्रीय झंडा फहराने की रस्म के साथ की, जिस के साथ उन्हों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण समर्पित करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में डॉ. गोयल ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विकास, शान्ति और सामूहिक सदभावना प्रति सच्ची प्रतिबद्धता दिखाने की अहमीयत को उजागर किया। इस महत्वपूर्ण समारोह में एनसीसी अफसर (एनओ)लैफ्टिनैंट डॉ. रोहित सचदेवा, 5 पीबी बटालियन से, फलाइंग अफसर डॉ. समीत कुमार, 3 पीबी एयर स्कवार्डन से, कालेज के महत्वपूर्ण फैकलटी मैंबर डा. हरमोहन शर्मा, डॉ. गणेश सेठी, डॉ. वरुण जैन, डॉ. अश्वनी शर्मा व अन्य मौजूद थे।
गणतंत्र दिवस और यंग खालसा फाउंडेशन की तरफ से करवाया गया फ्लैग रन
यंग खालसा फाउंडेशन की तरफ से 26 जनवरी 2025 को फ्लैग रन करवाई गई यह फ्लैग रन गुरुद्वारा मोती बाग साहिब के नजदीक बाहर रोड़ से करवाई गई। इस रन में पटियाला शहर के सभी रनर ग्र्रुप ने हिस्सा लिया। फ्लैग रन की शुरुआत करने के लिए चढ़दीकला ग्रुप के चेयरमैन और पदमश्री जगजीत सिंह दर्दी, प्रसिद्ध समाजसेवी प्लेवेज स्कूल के डायरैक्टर डाक्टर राजदीप सिंह, सिख बुद्धिजीवी सरदार चरनजीत सिंह ग्रोवर, पटियाला से रनर बलराज कौशिक, जगी स्वीट्स से गुरमीत सिंह जगी, अमर अस्पताल से जीएम फाइनैंस बलविन्दर सिंह, जसमीत सिंह अमन ने झंडा दिखा रनर की हौसला अफजाई की। इस मौके यंग खालसा फाउंडेशन से मुख्य सेवादार भवनपुनीत सिंह गोलू, समारटी जसलीन सिंह, सुखविन्दर सिंह सेठी, गुरमीत सिंह सडाना, जपमीत सिंह, परमजोत सिंह, मनिन्दर सिंह, हरशदीप सिंह, सहजप्रीत सिंह, तेजप्रताप सिंह, परमिन्दर बीर सिंह हाजिर रहे।
मुल्तानी मल मोदी कालेज, पटियाला में मनाया गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस और यंग खालसा फाउंडेशन की तरफ से करवाया गया फ्लैग रन
66