कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में DISHA योजना पर क्षेत्रीय कार्यशाला, सीएम नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया शुभारंभ

by Manu
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी

चंडीगढ़, 23 मार्च 2026: हरियाणा के कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से क्षेत्रीय कार्यक्रम-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि रहे जबकि केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अध्यक्षता की।

कार्यक्रम की शुरुआत में दोनों नेताओं ने दिशा जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैन राज्य के विभिन्न हिस्सों में विधिक जागरूकता फैलाने के लिए निकाली गई है।

इसके बाद सीएम नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने टेली-लॉ स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाले कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालकों और निःशुल्क कानूनी सलाह देने वाले वकीलों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लाभार्थियों की समस्याओं सुनीं और योजना के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना हमें सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय का वचन देती है। अनुच्छेद 14 और 21 के साथ ही विशेष रूप से अनुच्छेद 39 के तहत हर नागरिक को समान न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता का अधिकार सुनिश्चित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसी दिशा में भारत सरकार के न्याय विभाग द्वारा शुरू की गई DISHA योजना एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने 250 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रावधान किया है ताकि न्याय तक हर नागरिक की पहुंच आसान हो सके।

ये भी देखे: अमित शाह का हरियाणा दौरा, कुरुक्षेत्र में रैली और 825 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण

You may also like