स्वतंत्रता दिवस 2025: लुधियाना में रेड अलर्ट, 38 जगहों पर नाके, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

by Manu
पंजाब पुलिस तलाशी अभियान

लुधियाना, 12 अगस्त 2025: लुधियाना में 15 अगस्त 2025 को देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि शहर में 38 स्थानों पर उच्चस्तरीय नाके लगाए गए हैं ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। डीजीपी कार्यालय से समय-समय पर मिलने वाले निर्देशों और अलर्ट के आधार पर 15 अगस्त तक रोजाना सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। शहर में जगह-जगह नाकाबंदी की जा रही है, और मॉल जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सामान्य तलाशी अभियान भी चलाया जाएगा। इसके अलावा, नाकों पर गजटेड स्तर के अधिकारियों की तैनाती भी की गई है ताकि निगरानी और सतर्कता में कोई कमी न रहे।

पुलिस कमिश्नर ने यह भी बताया कि यह सभी कदम स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए उठाए जा रहे हैं।

ये भी देखे: लुधियाना में नगर निगम दफ्तर के पास बड़ा हादसा टला, पुरानी पानी की टैंकी का हिस्सा टूटकर गिरा

You may also like