पटियाला, 7 अप्रैल : शिरोमणी अकाली दल के सीनियर नेता और हलका सनौर में अकाली दल को मजबूत कर रहे नेता फौजइन्दर सिंह मुखमैलपुर ने कहा है कि शिरोमणि अकाली दल बादल की भरती ने नये मील पत्थर स्थापित किये हैं। उन्होंने कहा कि अब गाँव गाँव जाकर मुख्य नेताओं को साथ ले कर अकाली दल की चड़दीकला के लिए मीटिंगों की जाएंगी। फौजइन्दर मुखमैलपुर आज यहां हलका सनौर और घनौर की भरती मौके पहुंच कर संगतों का धन्यवाद कर रहे थे। इस मौके विशेष तौर पर पूर्व मंत्री एन. के शर्मा, यूथ अकाली दल के ्रपधान सरबजीत सिंह झिंजर, पूर्व विधायक हरप्रीत कौर मुखमैलपुर और अन्य भी नेता उपस्थित थे।
फौजइन्दर सिंह मुखमैलपुर ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल की भरती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्दी ही शिरोमणी अकाली दल के प्रधान का चुनाव हो जाएगा। उन्होंने समूह वर्करों को एकजुट करने और एक मु_ी हो कर शिरोमणी अकाली दल की चढ़ती कला के लिए काम करने के लिए कहा। उन्होंने समूह वर्करों का शिरोमणी अकाली दल की भरती बहुत बड़े स्तर पर बड़े उत्साह के साथ करवाने में अपना योगदान डालने के लिए धन्यवाद किया और कहा कि शिरोमणी अकाली दल की भरती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्दी ही शिरोमणी अकाली दल के प्रधान का चुनाव हो जाएगा, जिस उपरांत उनकी तरफ से हलका सनौर के मुख्य नेताओं को साथ ले कर गाँव गाँव जा कर वर्करों को एकजुट करके शिरोमणी अकाली दल की चढ़ती कला के लिए मीटिंगें की जाएंगी।
शिरोमणी अकाली दल बादल की भरती ने नए मील पत्थर स्थापित कि : फौजइंद्र मुखमैलपुर
50