यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, CM योगी ने किया ऐलान

by Manu
यूपी पुलिस भर्ती

लखनऊ, 03 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस बल को और मजबूत करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार देर रात पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक में बड़ा ऐलान किया।

सीएम योगी ने कहा कि 2026-27 उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण वर्ष रहेगा। इस दौरान यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, पुलिस मुख्यालय समेत लखनऊ में लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया जाए।

योगी ने अधिकारियों से नतीजे देने वाली कार्यशैली अपनाने और हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उपनिरीक्षक, सिपाही, रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) समेत विभिन्न कैटेगरी में कुल 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रस्तावित है।

ये भी देखे: UP SI Recruitment: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने उपनिरीक्षक परीक्षा के लिए जारी किया हेल्पलाइन

You may also like