गुरदासपुर में रिकॉर्ड तोड़ घनी धुंध, विजिबिलिटी सिर्फ 8-12 मीटर, सड़क-रेल यातायात ठप

by Manu
dence fog

गुरदासपुर, 27 दिसंबर 2025: पिछले कई दिनों से पड़ रही धुंध ने आज गुरदासपुर में रिकॉर्ड तोड़ दिया। सुबह से शाम तक घनी धुंध की चादर छाई रही। नेशनल हाईवे समेत अन्य लिंक सड़कों पर विजिबिलिटी महज 8 से 12 मीटर तक सिमट गई। इस कारण सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई जगहों पर वाहन धीमी रफ्तार से चल रहे थे।

धुंध का असर सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा। रेल गाड़ियां भी अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। आम जीवन की रफ्तार पूरी तरह धीमी पड़ गई है। बारिश न होने के कारण सूखी ठंड ने लोगों को हाड़ कंपा दिया है।

मौसम विभाग ने पहले ही इस क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक इसी तरह की सूखी ठंड बनी रहने की संभावना है। हालांकि नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

वर्तमान में दिन का तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। धुंध का असर शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखा गया। शाम तक धुंध की मोटी परत छाई रही। दोपहर बाद कुछ समय के लिए सूरज के दर्शन होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

ये भी देखे: दिल्ली में फिर से ‘गैस चैंबर’ बना मौसम, AQI 355 पर पहुंचा, कई इलाकों में ‘बेहद खराब’ श्रेणी

You may also like