RCB vs RR: जीत की दहजीज पर पहुंच फिर हारी राजस्थान, RCB ने 11 रनों से हराया

by Manu
rcb vs rr

RCB vs RR Match Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को 11 रनों से हराकर आईपीएल 2025 में अपने घरेलू मैदान का राज खत्म किया।

यह इस सीजन में बेंगलुरु में RCB का पहला मैच था, जहां उन्होंने पिछले तीन मैच हारे थे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 5 विकेट पर 205 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली ने 42 गेंदों में 70 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंदों में 50 रन ठोककर दूसरे विकेट के लिए 95 रनों की शानदार साझेदारी की। RR की ओर से संदीप शर्मा ने 2 विकेट लिए, लेकिन 45 रन दे डाले।

जवाब में RR की टीम कई बार मैच में हावी दिखी, लेकिन जोश हेजलवुड (4/33) और क्रुणाल पांड्या (2/31) की धारदार गेंदबाजी ने RCB को रोमांचक जीत दिलाई। इस जीत के साथ RCB ने अपने घरेलू मैदान पर हार का सिलसिला तोड़ दिया।

राजस्थान को ये मैच (RCB vs RR) प्लेऑफ में बने रहने के लिए किसी भी हाल में जितना था। लेकिन इस हार के साथ राजस्थान (RR) का प्लेऑफ में जाने का सपना भी टूट गया है। इस हार के साथ RR अब चेन्नई सुपर किंग्स और SRH के साथ पॉइंट्स टेबल में नीचे आ गई है।

ये भी देखे: SRH vs MI: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर काली पट्टी बांधकर उतरेंगे खिलाड़ी, रखा जाएगा मौन

You may also like