रोहतक में शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, फॉर्च्यूनर छोड़कर बदमाश फरार

by Manu
मोगा फायरिंग

रोहतक, 19 दिसंबर 2025: गांव रिटोली में शराब ठेके पर फॉर्च्यूनर कार में आए 5-6 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हादसे में एक युवक घायल हो गया। बदमाश वारदात के बाद फॉर्च्यूनर छोड़कर फरार हो गए।

घायल युवक की पहचान गांव सुडाना निवासी दीपक के रूप में हुई। वह साथियों के साथ ठेके पर बैठा था। गुरुग्राम नंबर की फॉर्च्यूनर से आए बदमाश उतरे और अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 30 से ज्यादा राउंड फायर हुए।

सूचना मिलते ही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल दीपक को तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे बरामद किए। फॉर्च्यूनर गाड़ी कब्जे में ले ली।

मामले की गंभीरता देखते हुए सीआईए और एफएसएल टीमें जांच में जुटीं। घायल के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया। पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। बदमाशों की तलाश में टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

ये भी देखे: भिवानी कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग, रोहतक का युवक गंभीर रूप से घायल

You may also like