40
चंडीगढ़, 18 अगस्त 2025: राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 224(1) के तहत, मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से न्यायिक अधिकारी रमेश कुमारी को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मंगलवार, 19 अगस्त 2025 को की गई। रमेश कुमारी पदभार ग्रहण करने की तारीख से 9 जून 2027 तक, यानी 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक इस पद पर रहेंगी।
इस नियुक्ति से पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की न्यायिक प्रक्रिया को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
ये भी देखे: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के लिए 10 नए न्यायाधीशों के नामों को मंजूरी, देखें लिस्ट