राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ रामविलास वेदांती का निधन

by Manu
रामविलास वेदांती

अयोध्या, 15 दिसंबर 2025: राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शुमार पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन हो गया है। वे 77 वर्ष के थे। रीवा मध्य प्रदेश में एक कथा महोत्सव के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

डॉ. वेदांती ने राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु महंत अवैद्यनाथ और रामजन्मभूमि न्यास के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन्होंने 90 के दशक में आंदोलन को गति दी। वह दो बार 1996 और 1998 में लोकसभा सांसद भी रहे।

उनका पार्थिव शरीर देर शाम अयोध्या पहुंचेगा। मंगलवार सुबह 10 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है।

ये भी देखे: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का 90 वर्ष की आयु में निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

You may also like