चंडीगढ़, 09 अप्रैल: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को हरियाणा सरकार ने एक बार फिर 21 दिन की फरलो दी है। वह आज सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आए। उनकी रिहाई के दौरान कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। रिहाई के बाद राम रहीम सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय चले गए।
जानकारी के अनुसार, राम रहीम ने सिरसा पहुंचते ही एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने अनुयायियों से अपील की कि वे उनके प्रवास के दौरान डेरे में न आएं। यह फरलो डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस से ठीक पहले दी गई है, जो 29 अप्रैल को मनाया जाता है। सूत्रों का कहना है कि उसने इस आयोजन में शामिल होने और इसे भव्य तरीके से मनाने के लिए फरलो की अर्जी डाली थी, जिसे हरियाणा सरकार ने मंजूर कर लिया।
राम रहीम बलात्कार और हत्या के मामलों में 20 साल की सजा काट रहे हैं। पिछले सात सालों में यह 13वीं बार अस्थायी रिहाई उन्हे दी गई है। इस बार वह सिरसा डेरे में रहकर स्थापना दिवस के आयोजन की तैयारियों में हिस्सा लेंगे। उनकी लगातार फरलो और पैरोल को लेकर पहले भी सवाल उठ रहे है।
ये भी देखे: पंजाब सरकार द्वारा राज्य में हुई शिक्षा क्रांति -कुलदीप सिंह धालीवाल