पटना, 02 अक्तूबर 2025: Bihar weather News: मौसम का मिजाज बिगड़ने की आहट से बिहार में हलचल मच गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिए अगले कुछ दिनों में मध्यम बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि पूरे बिहार में 3 से 7 अक्टूबर तक लगातार वर्षा का सिलसिला चलेगा। तापमान में भी गिरावट आएगी। दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा। बाकी इलाकों में ये सामान्य से नीचे रहेगा।
केंद्र ने जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, उनमें औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, गया, नालंदा, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मधुबनी प्रमुख हैं। यहां 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्यम बारिश और बिजली चमकने का खतरा है।
विशेष रूप से 2 अक्टूबर को सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में भी झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
ये भी देखे: Bihar Weather: बिहार में मौसम बदला, तेज बारिश और आंधी, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट