रमदास, 09 सितंबर 2025: रमदास के घोनेवाला, कोट रजादा और माछीवाला में टूटे हुए धुस्सी बांधों को जोड़ने के काम में बारिश ने एक बार फिर रुकावट डाली है। इसके बावजूद सरकारी और समाजसेवी संगठनों की टीमें युद्ध स्तर पर बांधों की मरम्मत में जुटी हैं। दूसरी ओर, जिला प्रशासन ने बाढ़ के हालात को देखते हुए अजनाला, रमदास और लोपोके इलाकों में 12 सितंबर तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है, जबकि बाकी क्षेत्रों में स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे।
जिला उपायुक्त साक्षी साहनी ने प्रशासनिक अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित इलाकों में पीड़ितों का डेटा इकट्ठा करने और पुनर्वास के काम को गति देने पर जोर दिया। मुआवजा राशि सीधे बैंक खातों में जमा करने के लिए आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
ये भी देखे: गुरदासपुर के जिंदड़ गांव के युवक की राहत सामग्री बांटते समय मौत, बेट इलाके में शोक की लहर