हरियाणा, 22 जून 2025: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने हाल ही में मौसम को लेकर बड़ी सुचना दी है। बतादें की मौसम विभाग ने कई जिलों में अगले तीन घंटों में झमाझम बारिश की संभावना जाहिर की है।
जानकारी के लिए आपको बतादें की 25 जून तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने जानकारी दी है की राज्य में 28 जून तक मानसून दस्तख़ दे सकता है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मौसम विभान से मिली जानकारी के अनुसार अगले तीन घंटों में कैथल, जींद, फतेहाबाद, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, हिसार जिलों व आसपास के इलाकों में गरजचमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
हरियाणा में मानसून जल्द ही दस्तख देगी। मौसम विभाग के अनुसार 28 जून तक प्रदेश में मानसून दस्तख देगा। इस बार मानसून की हवाएँ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों ओर से आ रही हैं।
यह भी पढ़े: Punjab News: बठिंडा में तीन नशा तस्कर महिलाओं के घरों पर चला पीला पंजा