Rain Alert: पंजाब में तेज बारिश की चेतावनी ! इस दिन रहेगा बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट

by Nishi_kashyap
बारिश

पंजाब, 24 जून 2025: पंजाब से मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की मौसम विभाग ने 25 और 26 जून को बारिश संबंधी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही इस बीच तापमान में भी गिरावट होगी जिससे लोगों गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने 24 जून को बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया है। बतादें की आज पंजाब के कई जिलों का तापमान 42 डिग्री के पार चला गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पंजाब में सबसे ज्यादा तापमान (42.8 डिग्री सैल्सियस ) फरीदकोट में दर्ज किया गया। इसके साथ ही अमृतसर में 37.2, बठिंडा में 42.5 और जालंधर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। दिनभर सुर्य व बादलों की आवाजाही चलती रही। वहीं शाम को शहर के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।

यह भी पढ़े: CET Registration: हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला! अभ्यर्थियों ने की पोर्टल दोबारा चालू करने की माँग

You may also like