पश्चिम चंपारण, 15 दिसंबर 2025: मद्य निषेध और उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। नौतन के शिवराजपुर नहर के पास छापेमारी में 129.6 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है। एक ट्रैक्टर ट्राली भी जब्त कर ली गई।
टीम ने अवैध शराब कारोबारी संजय यादव को गिरफ्तार किया है। संजय पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सटहा गांव का रहने वाला है।
उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर आर्यन कुमार ने बताया कि अधीक्षक मद्य निषेध सीमा चौरसिया के निर्देश पर सुबह एसआई प्रिंस कुमार ने छापेमारी की। शराब ट्रैक्टर ट्राली पर लदी थी।
सूत्रों के अनुसार कारोबारी धान के पुआल में शराब छुपाकर दियारा इलाके से ला रहा था। खेप मडुवाहा ले जाई जा रही थी। टीम को गुप्त सूचना मिली। इसके बाद तुरंत एक्शन लिया गया। शराब और वाहन जब्त कर लिए गए है।
ये भी देखे: अंब टिल्ला रोड पर पुलिस ने संदिग्ध कार से 10 पेटी विदेशी शराब समेत भारी खेप किया जब्त