राहुल गांधी द्वारा रैली में किताब बांटने पर बीजेपी ने साधा निशाना

by TheUnmuteHindi
राहुल गांधी द्वारा रैली में किताब बांटने पर बीजेपी ने साधा निशाना

नई दिल्ली, 7 नवंबर : लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की नागपुर रैली में जो किताबें बांटी गईं, उन किताबों का कवर डिजाइन भारतीय संविधान की प्रति से मिलता-जुलता था। इन किताबों के कवर पर कांस्टीटयूशन आफ इंडिया लिखा हुआ था। लेकिन जब किताबों को खोला गया तो सामने आया कि पहले पृष्ठ पर तो संविधान का प्राक्कथन (प्रींबल) लिखा था, लेकिन बाकी पृष्ठ पूरी तरह से खाली थे। यह किताब नोटपैड जैसी दिखती थी, जिसमें केवल खाली पन्ने थे। यह देख, बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह भारतीय संविधान का अपमान है। इस रैली को लेकर सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस ने नागपुर के सुरेश भट सभागार में संविधान सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए। इस सम्मेलन में कांग्रेस ने संविधान की एक विशेष किताब, जिसे ‘लाल किताब’ नाम दिया गया, वितरित की। हालांकि, इस किताब को लेकर बीजेपी ने गंभीर आरोप लगाए हैं और इसे संविधान का अपमान करार दिया है। बीजेपी का दावा है कि इस किताब के भीतर कोई असली संविधान नहीं था, बल्कि यह सिर्फ एक खाली नोटपैड था।

You may also like