चंडीगढ़, 18 सितंबर 2025: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे ‘वोट चोरों’ को संरक्षण दे रहे हैं। राहुल ने दावा किया कि देशभर में बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट से नाम काटे जा रहे हैं, खासकर दलित, आदिवासी, OBC और अल्पसंख्यक समुदायों के वोटरों को निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने कर्नाटक के अलंद विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि 2023 के चुनावों में 6,000 से ज्यादा वोटर नाम सॉफ्टवेयर के जरिए फर्जी लॉगिन से डिलीट करने की कोशिश की गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के कुछ ही मिनटों बाद चुनाव आयोग (ECI) ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर राहुल के सभी आरोपों को ‘गलत और निराधार’ ठहरा दिया।
राहुल के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब
– कोई भी आम नागरिक ऑनलाइन वोट डिलीट नहीं कर सकता, राहुल ने इस पर गलत जानकारी फैलाई है।
– वोटर नाम डिलीट करने से पहले प्रभावित व्यक्ति को सुनवाई का मौका जरूर दिया जाता है।
– 2023 में कर्नाटक के अलंद क्षेत्र में वोटर डिलीट करने की असफल कोशिश हुई थी, जिस पर ECI ने खुद FIR दर्ज करवाई।
– चुनाव परिणाम: 2018 में अलंद से BJP के सुबोध गुट्टेदार जीते थे, लेकिन 2023 में कांग्रेस के बी.आर. पाटिल ने जीत हासिल की।
ये भी देखे: वोट चोरी विवाद में नया मोड़, विपक्ष लाएगा मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव