राहुल गांधी देश को नीचा दिखाना चाहते हैं, मोदी को टारगेट करना फैशन – बृजेश पाठक

by Manu
ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 24 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वाले लोग देश में दंगे करवाना चाहते हैं। राहुल गांधी का मकसद झूठ बोलकर देश को नीचा दिखाना है।

पाठक ने दिल्ली में हुई एआई समिट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से प्रतिनिधि आए थे लेकिन कांग्रेस के लोगों ने नग्न होकर प्रदर्शन किया। यह देश को शर्मसार करने वाला कदम है। कांग्रेस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टारगेट करना अब एक फैशन बन गया है।

उप मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के विजन की सराहना की। मोदी एआई को देश के हर कोने में फैलाना चाहते हैं। वहीं कांग्रेस और राहुल गांधी हर दिन सरकार पर आरोप लगाते रहते हैं। राहुल विदेशी प्रोपोगैंडा फैला रहे हैं। उनको समझना चाहिए कि सूरज पर थूकने से अपना ही चेहरा गंदा होता है।

पाठक ने आरोप लगाया कि राहुल का एजेंडा देश की छवि को धूमिल करना है। वे विदेशी मंचों से भारत को अपमानित करते हैं। कांग्रेस चीन से राजीव गांधी फाउंडेशन में फंड लेती है।

ये भी देखे: लखनऊ में भाजपा की बड़ी बैठक, जेपी नड्डा, सीएम योगी और पंकज चौधरी हुए शामिल

You may also like