बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
युवाओं के मामले में यूपीए व एनडीए दोनों की सरकारें विफल रही
नई दिल्ली, 4 फरवरी : संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गये धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ को लेकर प्रयास किया, लेकिन यह विचार विफल रहा, क्योंकि विनिर्माण दर घट गई। उन्होंने यह दावा भी किया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में कुछ नया नहीं था और यह पिछले कुछ वर्षों की तरह ही था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि देश बेरोजगारी की समस्या का समाधान नहीं कर पाया है और इस बारे में युवाओं को कोई स्पष्ट जवाब देने में यूपीए और एनडीए दोनों की सरकारें विफल रही हैं। बेरोजगारी पर सरकार को भी घेरा राहुल ने स्पीच में अपनी सरकार की भी खामी गिनाई। उन्होंने कहा- देश में बेरोजगारी की समस्या का समाधान कांग्रेस नेतृत्व वाली की सरकार भी अपने 10 साल के शासनकाल में नहीं कर पाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार भी पिछले 10 साल में इस पर कुछ नहीं कर पाई। मोदी के मेक इन इंडिया कॉन्सेप्ट की तारीफ की राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा- देश में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने की जरूरत है। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी 2014 में 15.3 प्रतिशत से घटकर आज 12.6 प्रतिशत रह गई है। यह 60 वर्षों में सबसे कम है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे बढ़ाने का प्रयास किया। वे मेक इन इंडिया कॉन्सेप्ट लेकर आए। यह अच्छा प्रयास था, लेकिन सफल नहीं हुए।
बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
युवाओं के मामले में यूपीए व एनडीए दोनों की सरकारें विफल रही
67