राहुल गांधी ने कंगना रनौत के बयान का दिया जवाब

by TheUnmuteHindi
राहुल गांधी ने कंगना रनौत के बयान का दिया जवाब

नई दिल्ली, 26 सितंबर : कांगे्रस के सांसद राहुल गांधी ने कंगना रनौत के विवादित बयान को लेकर जवाब देते एक्स पर एक वीडियो सांझा करते हुए केंद्र सरकार से सवाल किया, सरकार की नीति कौन तय कर रहा है? क्या एक बीजेपी सांसद या प्रधानमंत्री मोदी? कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कंगना रनौत के हालिया विवादास्पद बयान के बाद बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। कंगना ने कृषि कानूनों को फिर से लागू करने की मांग की थी, जिससे राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है। राहुल गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि 700 से ज्यादा किसानों की शहादत के बावजूद पार्टी की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन हमारे अन्नदाताओं के खिलाफ बीजेपी के किसी भी षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगा। अगर किसानों को नुकसान पहुंचाने के लिए कोई भी कदम उठाया जाएगा, तो मोदी जी को फिर से माफी मांगनी पड़ेगी। उन्होंने इसकी आलोचना की।

You may also like