राहुल गांधी ने बिहार में पहुंच यात्रा में हुए शामिल

by TheUnmuteHindi
राहुल गांधी ने बिहार में पहुंच यात्रा में हुए शामिल

नई दिल्ली, 7 अप्रैल : कांग्रेस के नेता राहुल गांधी 3 महीनों के भीतर तीसरी बार बिहार पहुंचे हैं. वे यहां पहुंचकर बेगूसराय में कन्हैया कुमार की तरफ से निकाली जा रही पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में शामिल हुए। बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस ने आक्रामक मुद्रा में फ्रंट में आकर खेलना शुरू कर दिया है। खेल की कप्तानी खुद राहुल गांधी कर रहे हैं। इसी क्रम में वह इस साल अब तक तीसरी बार यानी आज सोमवार 7 अप्रैल को बिहार के बेगूसराय आ गए हैं। इसके पूर्व वे जनवरी और फरवरी महीने में भी बिहार आ चुके हैं। राहुल ने यात्रा शुरू करने से पहले ही पैदल यात्रियों से सफेद टी-शर्ट पहनकर आने की बात कही थी। यही कारण है कि पूरी सडक़ों पर कांग्रेस कार्यकर्ता सफेद टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। बेगूसराय के बाद राहुल ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में हिस्सा लेने पटना रवाना हो जाएंगे।

सम्मेलन में भी शामिल होंगे राहुल

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और पार्टी नेता एवं विधायक शकील अहमद खान ने बताया कि राहुल गांधी संविधान की रक्षा पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेगें। गांधी पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल (एसकेएमएच) में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी बातचीत कर सकते हैं।

You may also like