राहुल गांधी ने की आरएसएस की आलोचना

by TheUnmuteHindi
राहुल गांधी ने की आरएसएस की आलोचना

अमेरिका, 9 सितंबर : राहुल गांधी ने लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने के बाद भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ अपने पहले संवाद के दौरान डलास में रविवार को कुछ टिप्पणियां कीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टेक्सास में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में प्रेम, सम्मान और विनम्रता का अभाव है और उन्होंने यह मानने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भी आलोचना की कि भारत ‘एक विचार है। उन्होंने कहा कि आरएसएस मानता है कि भारत एक विचार है। हम मानते हैं कि भारत विचारों की विविधता वाला देश है।

You may also like