गोहाना, 10 मार्च 2026: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में एक किसान की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे। यह वही किसान संजय हैं जिनके खेत में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ट्रैक्टर चलाया था और धान की रोपाई की थी। उस समय की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।
राहुल गांधी सुबह करीब 11 बजे कार से उतरे। उतरते ही उनके हाथ से मोबाइल गिर गया। राहुल ने झुककर खुद फोन उठाया। रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई स्थानीय नेता और मेजबान परिवार के सदस्य बुके लेकर स्वागत के लिए खड़े थे।
राहुल का हरियाणवी पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। जब वे शादी वाले घर में प्रवेश करने लगे तो दरवाजे पर खड़े युवकों ने जोर से कहा- राहुल भाई राम-राम। राहुल ने हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए राम-राम का जवाब दिया और अंदर चले गए।
राहुल गांधी ने दुल्हन को आशीर्वाद दिया और परिवार के साथ कुछ देर बातचीत की।
ये भी देखे: राहुल गांधी देश को नीचा दिखाना चाहते हैं, मोदी को टारगेट करना फैशन – बृजेश पाठक