सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, अमित शाह पर 8 साल पुरानी टिप्पणी का मामला

by Manu
राहुल गांधी

सुल्तानपुर, 20 फरवरी 2026: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में पेश हुए। वे 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में अपना बयान दर्ज करा रहे हैं। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। राहुल के साथ कोर्ट में जाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बाहर रोक दिया। हालांकि कुछ सुरक्षा कर्मी उनके साथ अंदर गए।

राहुल सुबह 9 बजे दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। राहुल ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया और सीधे गाड़ी में बैठकर सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए। कोर्ट पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल जिंदाबाद’ के नारे लगाए। कई लोगों ने उन्हें माला पहनाने की कोशिश की लेकिन राहुल ने मुस्कुराते हुए मना कर दिया। इसके बाद वे बिना मीडिया से बात किए कोर्ट के अंदर चले गए।

ये भी देखे: लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया एपस्टीन फाइल्स का मुद्दा, हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब

You may also like