नई दिल्ली, 06 फ़रवरी 2026: हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित वार्षिक लंच कार्यक्रम इस बार खास राजनीतिक मायने रखता है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ कांग्रेस के कई दिग्गज राष्ट्रीय नेता सांसद और विधायक भी मौजूद रहे।
15 तालकटोरा रोड स्थित सांसद दीपेंद्र हुड्डा के आवास पर आयोजित इस लंच में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सचिन पायलट सहित दर्जनों सांसद पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी और हरियाणा कांग्रेस के विधायक-सांसद पहुंचे।
गौरतलब है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा हर साल संसद सत्र के दौरान कांग्रेस सांसदों विधायकों वरिष्ठ नेताओं और पत्रकार साथियों के सम्मान में यह लंच आयोजित करते हैं। यह परंपरा पिछले कई वर्षों से चली आ रही है लेकिन इस बार कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी रही।
ये भी देखे: अंबाला में बाढ़ और जलभराव से तबाही, सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने लिया जायजा, सरकार पर साधा निशाना