पीवी सिंधु सुरक्षित भारत लौटीं, दुबई में युद्ध के बीच फंसने के बाद बेंगलुरु पहुंचीं, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

by Manu
पीवी सिंधु

बेंगलुरु, 03 मार्च 2026: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु आखिरकार दुबई से सुरक्षित भारत लौट आई हैं। मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान-इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध तनाव के कारण एयरस्पेस बंद होने से पिछले कुछ दिनों से सिंधु और उनका स्टाफ दुबई में फंसा हुआ था। अब वे बेंगलुरु पहुंचकर राहत की सांस ले रही हैं।

सिंधु ने अपने एक्स अकाउंट पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- “बेंगलुरु में अपने घर और सुरक्षित। पिछले कुछ दिन बहुत ही तनावपूर्ण और अनिश्चितता से भरे रहे लेकिन मैं वापस आकर वास्तव में आभारी हूं। दुबई के अधिकारियों एयरपोर्ट स्टाफ इमिग्रेशन और उन सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया जिन्होंने इस कठिन समय में हमारा ख्याल रखा। आपकी सहानुभूति और प्रोफेशनलिज्म के लिए शब्द कम हैं। अब समय है आराम करने और आगे की योजना बनाने का।”

ये भी देखे: पंजाब का नवविवाहित जोड़ा दुबई में फंसा, युद्ध के कारण उड़ान रद्द, परिवार ने सरकार से की अपील

You may also like