पुतिन की दिल्ली यात्रा: मोदी ने एयरपोर्ट पर गले लगाया, शुक्रवार को औपचारिक स्वागत

by Manu
पुतिन

दिल्ली, 04 दिसंबर 2025: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम करीब सात बजे पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरे। उनका स्वागत करने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। प्रोटोकॉल की हर सीमा तोड़ते हुए मोदी ने पुतिन को गले लगाया। दोनों नेता एक ही कार में सवार होकर सीधे सात लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। वहां अनौपचारिक वन-टू-वन बातचीत हुई। पीएम मोदी ने पुतिन के सम्मान में डिनर भी होस्ट किया।

यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दुनिया भर में उथल-पुथल मची हुई है। यूक्रेन संकट, ग्लोबल इकोनॉमी की मंदी और मिडिल ईस्ट में तनाव ने सबको सांस थम दी है। पूरी दुनिया की नजरें भारत-रूस के इस मिलन पर टिकी हैं। दोनों देश अब किस नए प्लान पर काम करेंगे, यह देखना बड़ा रोचक होगा।

शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में पुतिन का औपचारिक स्वागत होगा। उन्हें तीनों सेनाओं का गार्ड ऑफ ऑनर मिलेगा। इसके बाद पुतिन राजघाट जाकर बापू की समाधि पर पुष्पांजलि चढ़ाएंगे। दोपहर में हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन प्रतिनिधिमंडलों के साथ हाई-लेवल टॉक्स करेंगे।

ये भी देखे: पुतिन की भारत यात्रा से दिल्ली के लग्जरी होटल हुए महंगे, सभी 5-स्टार होटल फुल

You may also like