पुतिन ने पीएम मोदी को फोन कर दी अलास्का में ट्रंप के साथ बैठक की जानकारी, भारत-रूस संबंधों पर भी चर्चा

by Manu
पुतिन का भारत दौरा

नई दिल्ली, 18 अगस्त 2025: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पुतिन ने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई अपनी हालिया बैठक के बारे में विस्तार से बताया। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण थी, क्योंकि ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाया था।

बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-रूस के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। पुतिन ने पीएम मोदी को अलास्का में रूस-अमेरिका के बीच हुई बातचीत के नतीजों से अवगत कराया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन को फोन कॉल और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी बैठक की जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद। भारत यूक्रेन विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए लगातार प्रयासों का समर्थन करता है। मैं आने वाले दिनों में निरंतर संवाद की उम्मीद करता हूं।”

ये भी देखे: पुतिन-ट्रंप की बैठक से पहले जेलेंस्की ने पीएम मोदी से फोन पर की बात

You may also like