पंजाब में 8 मार्च को पेश होगा बजट, भगवंत मान ने नया टैक्स न बढ़ाने का ऐलान किया

by Manu
mann kejriwal

चंडीगढ़, 21 फरवरी 2026: पंजाब सरकार आगामी वित्तीय वर्ष का बजट 8 मार्च को विधानसभा में पेश करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में इसकी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि इस बार पंजाब सरकार कोई नया टैक्स नहीं लगाएगी और न ही मौजूदा टैक्स की दरों में कोई बढ़ोतरी करेगी।

भगवंत मान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात में हैं। दोनों नेता राज्य के विभिन्न शहरों में आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। इन कार्यक्रमों में केंद्र के बजट और गुजरात सरकार के बजट पर चर्चा की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र और गुजरात के बजट पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों बजट एक जैसे हैं। इनमें आम आदमी किसान गरीब महिला छोटे व्यापारी और दुकानदारों के लिए कुछ भी नहीं है।

भगवंत मान का दावा है कि ये बजट सिर्फ कुछ बड़े घरानों और अमीरों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं।

ये भी देखे: केंद्रीय बजट ने पंजाब को फिर निराश किया है – मुख्यमंत्री भगवंत मान

You may also like