24
बद्दी, 27 सितंबर 2025: पंजाबी म्यूजिक की दुनिया पर एक गमगीन बादल छा गया है। मशहूर गायक राजवीर जवंदा हिमाचल प्रदेश के बद्दी के नजदीक एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक, वे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार थे जब अचानक अनियंत्रित होकर हादसा हो गया।
दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि राजवीर जवंदा को गंभीर चोटें लगीं। आसपास के लोगों ने फौरन उन्हें बचाया और नजदीकी फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक बताते हुए इमरजेंसी ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है। अभी उनका इलाज चल रहा है। हर कोई उनकी सलामती की दुआ कर रहा है।
यह भी देखे: पंजाबी गायक विक्रम सिंह गिल की कनाडा में मौत, सदमे में परिवार और प्रसंसक