पंजाबी गायक विक्रम सिंह गिल की कनाडा में मौत, सदमे में परिवार और प्रसंसक

by Manu
विक्रम सिंह गिल

चंडीगढ़, 11 जून 2025: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। कनाडा में रहने वाले मशहूर पंजाबी गायक और गीतकार विक्रम सिंह गिल (उम्र 22) की दिल का दौरा पड़ने से दुखद मृत्यु हो गई है। विक्रम सिंह गिल पंजाब के साहनेवाल हलके के गांव बुढ़ेवाल के रहने वाले थे और एक कांग्रेसी नेता व शुगर मिल मालिक के पुत्र थे।

जानकारी के अनुसार, विक्रम बेहतर भविष्य की तलाश में चार साल पहले कनाडा गए थे और ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में रह रहे थे। कुछ दिन पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा, और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। विक्रम ने 15 से अधिक गाने रिलीज किए थे, जिन्हें उनके प्रशंसकों ने खूब सराहा। उनकी मृत्यु से परिवार, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

हलके साहनेवाल से कांग्रेस पार्टी के प्रभारी विक्रम सिंह बाजवा सहित मिल्क प्लांट के डायरेक्टर धर्मजीत सिंह गिल, गुरप्रीत सिंह बलिएवाल, ताजपरमिंदर सिंह सोनू, जसपाल सिंह गढ़ी भैणी, स्वर्ण सिंह ख्वाजके, इकबाल सिंह जंडियाली, सतवंत सिंह, और सरपंच रणधीर सिंह ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। विक्रम का पार्थिव शरीर अगले 10 दिनों में भारत लाया जाएगा, जिसके बाद उनके गांव बुढ़ेवाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी देखे: Sidhu Moosewala Birthday: सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन पर उनके 3 नए गाने रिलीज

You may also like