पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली हत्या की धमकी, बंबीहा गैंग के लक्की पटियाल की ऑडियो में दी गई चेतावनी

by Manu
मनकीरत औलख

चंडीगढ़, 19 मार्च 2026: पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को हत्या की नई धमकी मिली है। बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर लक्की पटियाल की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है जिसमें मनकीरत औलख को निशाना बनाने की बात कही गई है।

ऑडियो में लक्की पटियाल कहते सुनाई दे रहे हैं कि चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में हाल ही में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से कई लोगों को मिर्ची लगी है। अब मनकीरत औलख की बारी है। वह चाहे जितने गनमैन ले ले लेकिन उसका नंबर लगना तय है। वह मोहाली में रहता है और विदेश की स्टोरी डालता रहता है।

आपको बता दे कि, चंडीगढ़ सेक्टर-9 में बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने 8 से ज्यादा राउंड फायर किए थे। लक्की पटियाल ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली जिसमें लिखा कि यह व्यक्ति हमारी जानकारियां विरोधियों को दे रहा था। पहले भी इसे फोन किया गया था लेकिन उसने नहीं सुना।

ये भी देखे: पंजाबी गायक मनकीरत औलख के नाम पर ठगी, खुद सिंगर ने जारी की चेतावनी, लोगों से की अपील

You may also like