पंजाबी सिंगर बाज सरन 10 साल बाद NCB की गिरफ्त में, 36 किलो अफीम तस्करी का था आरोपी

by Manu
पांवटा साहिब

चंडीगढ़, 07 अगस्त 2025: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एजेंसी ने 10 साल से फरार चल रहे हरियाणा के सिरसा के रहने वाले जगीर सिंह, जिसे लोग ‘बाज सरन’ के नाम से जानते हैं, को आखिरकार धर दबोचा। जगीर एक मशहूर पंजाबी सिंगर भी है और 2016 में 36 किलो 150 ग्राम अफीम की तस्करी के मामले में पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था।

फरारी के दौरान जगीर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए नाम बदल लिया और सोशल मीडिया पर बतौर गायक नई शुरुआत की। उसने अलग-अलग नामों से गाने बनाए और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर डाले, जहां उसके गानों को लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया। इस नई पहचान की वजह से कोई उस पर शक भी नहीं कर सका।

NCB ने बाज सरन को पकड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। उसकी तस्वीरें अखबारों में छपवाई गईं और उस पर 50,000 रुपये का इनाम भी रखा गया। आखिरकार, बुधवार को NCB ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी देखे: घुमारवीं में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16.6 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

You may also like