72
नई दिल्ली, 1 नवंबर : प्रसिद्ध पंजाबी गायक एपी ढिल्लों केघर पर हुई गोलीबारी के मामले ने एक नया मोड़ लिया है। अब पुलिस द्वारा उक्त सिंगर के घर पर फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार गोलीबारी और वाहनों में आगजनी के मामले में पुलिस ने विन्निपेग निवासी 25 वर्षीय अबजीत किंगरा को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी ओंटारियो से हुई। अबजीत पर 2 सितंबर को ढिल्लों के घर पर जानबूझकर गोली चलाने और आगजनी का आरोप है। वेस्ट शोर रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) के अनुसार, घटना के दौरान घर और दो वाहनों पर गोलियों की बौछार की गई थी और वाहन आग की लपटों में घिर गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला, जबकि कोलवुड फायर डिपार्टमेंट ने आग पर काबू पाया, जिसकी जांच चल रही है।