चहल की हैट्रिक और श्रेयस अय्यर की पारी के बदौलत पंजाब जीता, CSK प्लेऑफ से बाहर

by Manu
युजवेंद्र चहल

CSK vs PBKS Match Result: IPL 2025 के 49वें मैच में पंजाब किंग्स(PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 4 विकेट से हरा दिया। युजवेंद्र चहल और कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत में अहम भूमिका निभाई। चहल ने गेंदबाजी में हैट्रिक लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इस हार के साथ चेन्नई आईपीएल 2025 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने सैम करन के 88 रनों की मदद से 190 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों पर 72 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने भी अर्धशतक जमाया।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खलील अहमद ने 28 रन देकर दो विकेट लिए। मथिशा पथिराना ने भी दो विकेट लिए, लेकिन उन्होंने अपने कोटे के ओवरों में 45 रन दे दिए। रवींद्र जडेजा और नूर अहमद को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले, युजवेंद्र चहल ने एक ओवर में हैट्रिक सहित चार विकेट लेकर चेन्नई को 190 रन पर आउट कर दिया। चेन्नई के लिए सैम करन ने 88 रन बनाए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 32 रनों की पारी खेली। CSK के कप्तान धोनी से 1 चौक और 1 छक्का लगा कर उम्मीद जगाई की चेन्नई 200 का स्कोर पार कर सकती है, लेकिन वो भी चहल का शिकार हो गए।

ये भी देखे: CSK vs PBKS: चेन्नई कर सकती है अपनी टीम में बड़े बदलाव, जाने संभावित 11

You may also like