Punjab weather: पंजाब में बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम

by Manu
मौसम विभाग

चंडीगढ़, 21 फरवरी 2026: पंजाब में अब सर्दी का दौर लगभग खत्म होने की ओर है। दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं और कहीं-कहीं छाए कोहरे के कारण अभी भी हल्की ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक राज्य में बारिश की संभावना बेहद कम है।

*मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों (20 से 26 फरवरी तक) पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश या गरज के साथ बौछारें नहीं आने की उम्मीद है। मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। कुछ इलाकों (खासकर उत्तरी और पूर्वी पंजाब) में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है, जिससे विजिबिलिटी 200-500 मीटर तक कम हो सकती है।

न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभव है। इससे दिन के समय गर्मी और बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

ये भी देखे: पंजाब में मौसम का यू-टर्न, शीत लहर के साथ झमाझम बारिश, ठंड और बढ़ी

You may also like